जमुई, अक्टूबर 31 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता भारत के लौह पुरुष एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती शनिवार को 215 बटालियन सीआरपीएफ केंद्र मलयपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं आपसी सद्भाव का संदेश देने के उद्देश्य से 'रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़)' का भी आयोजन किया गया, जिसमें वाहिनी के सभी अधिकारियों एवं जवानों ने भाग लिया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी अरविंद कुमार ठाकुर ने सभी अधिकारियों एवं जवानों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। अधिकारियों एवं जवानों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने सहित देश की आंतरिक सुरक्षा एवं राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सीआरपीएफ जवानों ने ...