जमुई, अक्टूबर 11 -- Jamui News: ​चकाई,निज प्रतिनिधि प्रखंड के चरपथला स्थित उडि़या बाबा आश्रम परिसर में रविवार को एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन के तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण सह सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह कार्यक्त्रम प्रधानमंत्री कौशल ग्रामीण समग्र विकास योजना के तहत आयोजित हुआ।​प्रशिक्षण केंद्र में शिक्षिका रूपा देवी के निर्देशन में पहले चरण में 21 ग्रामीण बेरोजगार युवतियों और महिलाओं का तीन माह के प्रशिक्षण हेतु नामांकन किया गया। इनमें अंजलि कुमारी, निशा, रीना, अदिति टुडू, संगीता सोरेन, अनिता सोरेन, काजल, जूली, करिश्मा, अर्चना, शिवानी, सोनी और उषा सहित अन्य शामिल हैं। प्रशिक्षिका ने बताया कि युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह प्रशिक्षण अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।​कार्यक्त्रम में मुख्...