जमुई, अक्टूबर 24 -- Jamui News: जमुई। नगर प्रतिनिधि सिमुलतला आवासीय विद्यालय सिमुलतला के कक्षा 6 सत्र 2027-28 में नामांकन हेतु प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा 2027 शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, जमुई द्वारा उपस्थिति विवरणी के अनुसार, जिले में दो केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई थी। प्लस टू हाई स्कूल जमुई में कुल 512 में से 480 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 32 अनुपस्थित रहे। वहीं प्लस टू एसएस गर्ल्स हाई स्कूल जमुई में कुल 135 में से 125 उपस्थित जबकि 10 अनुपस्थित रहे। कुल 647 परीक्षार्थियों में से 605 ने परीक्षा दी, जबकि 42 अनुपस्थित रहे। दोनों केंद्रों पर एक भी परीक्षार्थी के निष्कासित की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- Lakhisarai News: सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पहचान पत्र को लेकर हंगामा, 345 परी...