जमुई, अगस्त 29 -- Jamui News: झाझा । निज प्रतिनिधि सावन का पवित्र महीना समाप्त होते ही शनिवार को मांसाहार की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। पूरे सावन महीने में भगवान शिव की आराधना और धार्मिक मान्यताओं के चलते मांसाहार से दूरी बनाए रखने वाले कई लोग सावन समाप्त होने के बाद शनिवार को मांस, चिकन और मछली की खरीदारी करते नजर आए। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित मांसाहार की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। सावन पूर्णिमा के साथ ही पवित्र सावन महीने का समापन होने के बाद बाजार में इसका असर भी दिखाई दिया। शनिवार की सुबह बाजार खुलने के साथ ही मांस, चिकन और मछली की दुकानों पर लोग पहुंचने लगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: सावन खत्म होते ही मांस-मछली की दुकानों पर बढ़ी भीड़ जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, दुकानों पर ग्राहको...