जमुई, अगस्त 25 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता सावन की चौथी और अंतिम सोमवारी पर पूरे जिले की आस्था का केंद्र बाबा घनश्याम स्थान कोल्हुआ बन गया है। सोमवार को अहले सुबह से ही मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ी। बाबा घनश्याम के जयकारे से पूरा परिसर गूंज उठा। यह मंदिर सिर्फ पूजा-पाठ के लिए ही नहीं, अपनी चमत्कारी मान्यताओं के लिए भी जिले भर में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने वाले भक्त की सर्पदंश और बिच्छू के विष से भी बाबा रक्षा करते है। संकट में घिरे लोग यहां मन्नत मांगते हैं और मन्नत पूरी होने पर विशेष अनुष्ठान कराते हैं, कहा जाता है बाबा सच्चे मन से आए हर भक्त के कष्ट हर लेते हैं। यह भी पढ़ें- Gurgaon News: डेढ़ लाख सिक्को से शीतला माता का दरबार सजा गिद्धौर के कोल्हुआ स्थित यह धाम अब...