Jamui News: सालों बाद गांधी लाइब्रेरी बैडमिंटन हॉल का कायाकल्प, खिलाड़ियों में खुशी
जमुई, अगस्त 23 -- Jamui News: जमुई। नगर प्रतिनिधि लंबे इंतजार के बाद गांधी लाइब्रेरी स्थित बैडमिंटन हॉल अब नए, आधुनिक और भव्य स्वरूप में तैयार हो गया है। कोर्ट टूटने के बाद से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर एनआईएस कोच एवं विश्वविद्यालय खिलाड़ी ऋषभ कुमार, जमुई जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सदस्यों और युवा खिलाड़ियों ने लगातार प्रयास और संघर्ष किया। स्थानीय समाचार पत्रों ने भी इस मुद्दे को लगातार प्रमुखता से उठाया। अंतत: डीएू नवीन की सकारात्मक सोच और त्वरित पहल से हॉल का कायाकल्प संभव हुआ। नए स्वरूप में हॉल मिलने से जिले के बैडमिंटन खिलाड़ियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस सराहनीय पहल के लिए बैडमिंटन खिलाड़ियों ने डीएम को कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया है। खेलप्रेमियों का कहना है कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.