जमुई, अगस्त 19 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता अगस्त माह के तीसरे मंगलवार को झाझा प्रखंड की पैरगाहा,करमा,बोड़वा एवं बैजला नामक चार ग्रामीण पंचायतों में लगे सहयोग शिविरों में कई फरियादी अपनी शिकायत या समस्या लिए पहुंचे थे। हालांकि,शिविरों में फरियादियों की आवक कम दिखी। बीडीओ के अवकाश पर होने की वजह से अंचल अधिकारी निशा सिंह की अगुवाई में लगे उक्त शिविरों में बीपीआरओ प्राजक्ता साइमन, बीडब्लूओ संजय कुमार,आपूत्र्ति पदा.संदीप कुमार,बीईईओ एम.पी.सिंह आदि के अलावा भीबी जी राम जी,कृषि व आवास के राजीव सिंहा समेत अन्य विभागों के कर्मी वगैरह मौजूद थे। मिली जानकारीनुसार करमा में सर्वाधिक 96 आवेदन आए थे। इसके अलावा बोड़वा के शिविर में 76,पैरगाहा में 36 एवं बैजला के शिविर में कुलजमा 16 ही आवेदन प्राप्त होने की बात बताई गई है। यह भी पढ़ें- Purnia News:...