जमुई, सितम्बर 9 -- Jamui News: ​झाझा । नगर संवाददाता जिले के सरकारी विद्यालयों में रिक्त पड़े रसोइया-सह-सहायक के पदों पर जल्द ही बहाली प्र्त्रिरया शुरू होगी। इस संबंध में मध्याह्न भोजन योजना के जिला कार्यक्त्रम पदाधिकारी नितेश कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। ऑनलाइन एमआईएस की समीक्षा और कई प्रधानाध्यापकों के आवेदन के आलोक में यह निर्णय लिया गया है। निदेशक, मध्याह्न भोजन योजना, बिहार, पटना के पत्रांक 2081 दिनांक 12.08.2013, संशोधित पत्रांक 2327 दिनांक 20.03.2013, पत्रांक 2875 दिनांक 23.09.2024, पत्रांक 3541 दिनांक 26.11.2024 एवं कार्यालय पत्रांक 1886 दिनांक 25.09.2024 के माध्यम से दिये गये निदेश के आलोक में रसोईया-सह-सहायक के चयन विद्यालय शिक्षा समिति के बैठक कर किया जाना है। जारी आदेश के अनुसार, रसोइया-सह-सहायक का चयन विद्यालय शिक्षा समिति क...