जमुई, सितम्बर 7 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता खैरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष सोमवार को दोपहर 10 बजे से खड़ाईच पंचायत के गरगोड़ गांव निवासी प्रदीप साव के समर्थन गाँव के कई लोग आमरण अनशन में बैठे हुए थे । अनशनकारियों ने गांव में सरकारी गैरमजरूआ जमीन पर कथित अतिक्त्रमण हटाने और उनके घर तक सड़क निर्माण कराने की मांग की है। प्रदीप साव ने आरोप लगाया कि उनके गांव में करीब 65 डिसमिल सरकारी गैरमजरूआ जमीन है, जिस पर दबंग लोगों द्वारा कथित रूप से अवैध कब्जा किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन पर अपना दावा कायम कर रहे हैं। आमरण अनशन की मुख्य मांगों में खाता संख्या 279, खेसरा संख्या 2865 समेत अन्य सरकारी गैरमजरूआ जमीन को अतिक्त्रमणमुक्त कराना तथा उनके घर तक सड़क का निर्माण कराना शामिल है। अनशन की ...