जमुई, जुलाई 17 -- Jamui News: जमुई/ झाझा, निज संवाददाता जिले में तीन निकाय क्षेत्र हैं। जमुई, झाझा व सिकंदरा। जमुई व सिकंदरा में तो अब तक अशोक सम्राट भवन के लिए कोई पहल विभाग द्वारा नहीं की गयी है। लगभग दस साल पूर्व ही जमुई निकाय में अशोक सम्राट भवन के लिए राशि आयी। लेकिन जमीन की अनुपल्बधता की बजह से करीब एक दशक तक राशि यूं ही कोषागार की शोभा बढ़ाती रही। हालत इस कदर रही कि अब तक जितने भी अधिकारी जमुई में प्रभार लिया इस मसले पर किसी ने अब तक विशेष तौर पर पहल ही नही की।

झाझा नगर क्षेत्र की स्थिति इधर झाझा में सम्राट अशोक के नाम पर झाझा नगर क्षेत्र में एक बहुद्देश्यीय भवन के निर्माण की राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना झाझा नगर निकाय क्षेत्र में सालों बाद भी परवान नहीं चढ़ पाई है। बहुद्देश्यीय भवन की उक्त महत्वाकांक्षी योजना ने शायद 'नौ दिन ...