जमुई, सितम्बर 6 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता समाज के पथ प्रदर्शक मानी जाने वाली शिक्षक बिरादरी को शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की झाझा शाखा द्वारा भी सम्मानित किया गया है। मंच द्वारा राष्ट्र निर्माण और नई पीढ़ी को सही दिशा देने वाले गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करने को ले शनिवार की शाम गरिमामयी सम्मान कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया था। उक्त कार्यक्त्रम के तहत मंच की टीम द्वारा सारडॉनिक्स स्कूल के सचिव बिष्णु कुमार शर्मा और कोचिंग शिक्षक उज्जवल अग्रवाल के निवास स्थान पर जाकर उन्हें स्मृति चिह्न (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि एक आदर्श समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि होती है। यह भी पढ़ें- शिक्षक केवल भविष्य के बारे में नहीं बताते, उसे आकार भ...