Jamui News: वीआईपी मोहल्ले की सड़क पर बना स्थाई जलजमाव
जमुई, सितम्बर 20 -- Jamui News: जमुई । निज प्रतिनिधि शहर की सड़कों पर जलजमाव कोई नई बात नहीं है। हल्की बारिश में ही दर्जन भर सड़कें लबालब हो जाती हैं। नगर परिषद नाला उड़ाही और सेक्शन मशीन से पानी निकाल कर खानापूर्ति तो कर देता है। लेकिन वार्ड संख्या आठ के वीआईपी कालोनी की सड़क पर जमे पानी का कोई देखनहार नही है। लिहाजा पिछले एक महीने से सडक पर जलजमाव बना हुआ है। यह सड़क चिल्ड्रेन पार्क की चहारदीवारी से पीछे होकर सिरचंद नवादा की ओर जाती है। ताज्जुब की बात तो यह है की सड़क किनारे नाला बना है फिर भी पानी की निकासी नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब सड़क से ऊंचा नाला बनेगा और आगे की लेवलिंग भी ऊंची होगी तो पानी निकलेगा कैसे। नगर परिषद के इंजिनियर का डिजाइन ही अजुबा है। जानकारी के अनुसार नाला बनने के बाद आज तक पुरे नाले की उड़ाही सही तरीके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.