जमुई, अक्टूबर 29 -- Jamui News: जमुई। नगर प्रतिनिधि पति की दीर्घायु और सुखी दांपत्य जीवन का प्रतीक 'करवा चौथ' का व्रत गुरुवार को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। त्योहार को लेकर पिछले दो दिनों से शहर के बाजारों में भीड़ रही। सुहागिनों ने व्रत की पूर्व संध्या पर देर रात तक हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाई। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, इस वर्ष सर्राफा बाजार, साड़ियों की दुकान और कॉस्मेटिक सेंटर्स पर अच्छा कारोबार दर्ज किया गया है। मिट्टी के करवे और पूजा सामग्री बेचने वाले दुकानदारों के चेहरे भी खिले नजर आए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार करवा चौथ पर बेहद शुभ संयोग बना है, जो वैवाहिक जीवन में मधुरता लाएगा। यह भी पढ़ें- Jamui News: पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत दिन भर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम...