जमुई, जुलाई 15 -- Jamui News: अलीगंज । निज संवाददाता अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्लस टू हाईस्कूल मिर्जागंज में डिग्री कॉलेज खुलने से शिक्षा के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत माना जा रहा है। यहां के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। अलीगंज प्रखंड के साथ शेखपुरा जिले के चेवाड़ा प्रखंड, नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड और आसपास के ग्रामीण इलाकों के छात्र-छात्राओं का उच्च शिक्षा का सपना अब स्थानीय स्तर पर ही साकार होगा। मिर्जागंज में क्षेत्रीय विधायक प्रफुल्ल कुमार मांझी, जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय पासवान, जिला जदयू अध्यक्ष शैलेन्द्र महतो, नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेज का फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर उदघाटन किया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: फुलपरास में राजकीय डिग्री महाविद्यालय शुरू होने से उच्च शिक्षा का व...