जमुई, सितम्बर 1 -- Jamui News: झाझा, निज संवाददाता झाझा थाना के धपरी गांव में विद्युत तारों की निर्मम चपेट में आ जाने एक महिला की दर्दनाक मौत की घटना सामने आई है।बताया जाता है कि महिला अनिता देवी (50),पति श्यामसुंदर मंडल उस वक्त घर में अकेली थी जब ये घटना हुई। जानकारीनुसार 11 हजार वाले विद्युत आपूर्ति तार मृतका के घर की छत के काफी करीब से गुजरे हुए हैं। ऐसे में किसी कार्यवश जब महिला छत पर पहुंची तो किन्हीं कारणों से वह अचानक उन विद्युत तारों की चपेट में आ गई थी। बिजली के करंट की चपेट में आने से मृतका के शरीर का करीब आधा हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विद्युत तारों की निर्मम चपेट में आने से महिला की मौत घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी सुरेश यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे व शोक संतप्त परिवार को ढा...