जमुई, सितम्बर 9 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत 9वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम द्वारा गिद्धौर एवं झाझा प्रखंड के विद्यालयों में आपदा प्रबंधन एवं जोखिम न्यूनीकरण हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्त्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षण कर्मियों को विभिन्न प्राकृतिक तथा मानव जनित आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करना एवं उनकी त्वरित प्रति्त्रिरया क्षमता को विकसित करना है। इस क्त्रम में गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत 2 अखिलेश्वर उच्च विद्यालय, रतनपुर तथा झाझा प्रखंड अंतर्गत 2 एम.जी.एस. उच्च विद्यालय, झाझा में एनडीआरएफ की टीम द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: माउंट कार्मल स्कूल में फायर मॉक ड्रिल कार्...