जमुई, अक्टूबर 26 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि स्थानीय पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और सड़क सुरक्षा को लेकर सोमवार को चकाई एनएच 333 चौक पर अभियान चलाया गया। चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में एसआई गौतम पासवान एवं पुलिस जवानों की मौजूदगी में संचालित इस अभियान के दौरान गुजरने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों, विशेषकर दोपहिया वाहनों की जांच की गई।​ बिना हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस व आवश्यक कागजात के चल रहे वाहन चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मच गया । यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों से मौके पर कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।​थानाध्यक्ष यह भी पढ़ें- Jahanabad News: 12 वाहनों से 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला सर्वजीत कुम...