जमुई, अक्टूबर 15 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता झाझा नगर स्थित पूजा पंडाल जाने वाले उप रास्तों पर,विशेषकर शाम के वक्त जाम की स्थिति आम बनी नजर आ रही है। इसकी एक वजह वाहनों के परिचालन को नियंत्रित/व्यवस्थित करने को जरूरी इंतजाम का अभाव भी माना जा रहा है। हैरान करने वाली बात यह भी कि वाहनों की तादाद और इसके नतीजे में श्रद्धालुओं की डगर मुश्किल कर देने वाली जाम की स्थिति थाना से सटे नवाब रोड एवं जेसी साव रोड आदि तक में भी शाम के वक्त अक्सर सामने आती मिल रही है। जिम्मेदारों से भी छिपा नहीं है कि झाझा नगर स्थित मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर के पूजा पंडाल पर नवरात्र के हर दिन सुबह व शाम श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यह भी पढ़ें- Jamui News: मां के दर्शन-पूजन को सुबह-शाम जारी है श्रद्धालुओं के रैलों का उमड़ना श्रद्धालु शहर के विभिन्न रास्तो...