Jamui News: लोजपा रामविलास की बैठक में 24 सितंबर को पटना में होने वाली जनसभा को लेकर बनी रणनीति
जमुई, सितम्बर 22 -- Jamui News: झाझा । नगर संवाददाता लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से आगामी 24 सितंबर को पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाली युवा जनसभा को लेकर झाझा के धुंआटोली स्थित जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर पासवान के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने की। इसमें पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनसभा को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विचार-विमर्श किया। बैठक में पार्टी नेताओं ने कहा कि पटना में आयोजित होने वाली युवा जनसभा में झाझा प्रखंड क्षेत्र से बड़ी संख्या में युवाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को शामिल कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पंचायत स्तर पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कर युवाओं को कार्यक्त्रम की जानकारी देने और उन्हें पटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.