जमुई, अक्टूबर 27 -- Jamui News: जमुई । कार्यालय संवाददाता उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा संचालित 'रैंप' लघु एवं मध्यम उद्यमों को बढ़ावा योजना के तहत जिला उद्योग केंद्र, जमुई में एक दिवसीय निर्यात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले के 70 से अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के उद्यमियों, लाभार्थियों और विभिन्न बैंकों के समन्वयकों ने भाग लिया।

कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ना मुख्य उद्देश्य : कार्यशाला का प्राथमिक उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को निर्यात की बारीकियों से रूबरू कराना रहा। सत्र के दौरान उद्यमियों को निर्यात प्र्त्रिरया, जरूरी औपचारिकताओं, वैश्विक बाजार की मांग और सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि वे अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्र...