जमुई, नवम्बर 20 -- Jamui News: जमुई । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के लगमा गांव में स्थापित खाद्य प्रसंस्करण एवं मसाला उद्योग का उद्घाटन शुक्त्रवार को जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने किया। इस उद्योग की स्थापना स्थानीय कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण, ग्रामीण रोजगार सृजन तथा युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की गई है। उद्योग के माध्यम से स्थानीय किसानों से प्राप्त कृषि उपज का प्रसंस्करण कर विभिन्न खाद्य उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इसमें मसाला, हर्बल गुलाल, सत्तू, बेसन, आटा, हल्दी, मिर्च, जीरा एवं सरसों तेल सहित अन्य उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। उद्योग संचालक कुलदीप कुमार, राकेश कुमार, आदित्या सिंह के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर कृषि उत्पादों का मूल्यवर्धन कर किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ ग्रामीण क...