जमुई, सितम्बर 6 -- Jamui News: झाझा । नगर संवाददाता झाझा स्थित बड़ी चाँदवारी मैदान के बगल में अवस्थित रेलवे आवास के सड़क की मरम्मती के सम्वन्ध में पूर्व मध्य रेलवे दानापुर के मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखा गया है। पूमरे की झाझा यूनिट में स्थित उक्त रेलवे कॉलोनी के निवासी रेल कर्मियों ने उक्त पत्र में मंडल रेल प्रबंधक को अवगत कराया है कि यहां की सड़क काफी गड्ढा, जल जमाव एवं जर्जर स्थिति में है, जिसकी वजह से इस कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मचारी एवं उनके परिवार को बरसात के मौसम में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उक्त सड़क को मरम्मत हेतु वरीय अनुभाग अभियंता/कार्य को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से आग्रह किया गया है परन्तु आज तक उक्त सड़क का मरम्मत नहीं हो पाया है। इस वजह से उक्त कॉलोनी के रेलवे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। आग्रह किया है...