जमुई, अगस्त 19 -- Jamui News: जमुई, निज संवाददाता शहर के प्लस टू हाई स्कूल जमुई में बुधवार को बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के आदेशानुसार स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रावधान में रेड रिबन क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 50 स्कूल से लगभग एक सौ बच्चें शामिल हुए। प्रतियोगिता का उदघाटन सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार सिंह, जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डा. अरविन्द कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर मौजूद बच्चों एवं शिक्षकों को सिविल सर्जन डा. सिंह ने एड्स और एचआईवी की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। उन्होंने कहा कि यह बीमारी एचआईवी नाम के वायरस के संक्रमण के कारण होती है। जब यह वायरस शरीर में प्रवेश करता है तो यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता की मुख्य कोशिकाओं को नष्ट करने लगता है। जब प्रतिरक्षा प्रणाली प...