जमुई, नवम्बर 18 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश पर आगामी 12 दिसंबर को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार संदीप सिंह के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय के समस्त मजिस्ट्रेट कोर्ट के पीठासीन पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव मंजू श्री कुमारी के द्वारा किया गया। समस्त न्यायिक पदाधिकारी को अपने-अपने कोर्ट में सभी प्रकार के सुलहनीय वादों को चिन्हित कर संबंधित पक्षकार को नोटिस भिजवाने का निर्देश दिया गया है। विभिन्न विभागों से संबंधित सुलहनीय मामले जिसमें बिजली, खनन , वन विभाग, श्रम विभाग, माप तोल विभाग, दूरसंचार विभाग इत्यादि के मामले को भी चिन्हित करने का निर्देश दिया ग...