जमुई, नवम्बर 2 -- राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर रोड मार्च Jamui News: जमुई। बिहार राज्य डेटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा (जिला इकाई, जमुई) के बैनर तले डेटा एंट्री ऑपरेटरों, प्रोग्रामर, आशुलिपिक और आईटी कर्मियों ने राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर शहर में विशाल रोड मार्च निकाला। इस दौरान कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगें पूरी न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। दोपहर में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलेभर से लगभग 100 की संख्या में आईटी कर्मी श्री कृष्ण सिंह मेमोरियल स्टेडियम में जमा हुए। वहां से हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर समाहरणालय की ओर मार्च शुरू हुआ। रास्ते भर प्रदर्शनकारी "चाहे जो भी मजबूरी हो, राज्यकर्मी का दर्जा जरूरी हो" और "मानदेय नहीं सम्मान चाहिए, राज्यकर्मी का अधिकार चाहिए" जैस...