जमुई, अक्टूबर 28 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ ने राजस्व विभाग के साथ 26 अक्टूबर को हुई वार्ता बेनतीजा रहने पर नाराजगी जताई है।संघ ने स्पष्ट किया कि मांगों पर लिखित सहमति के बावजूद धरातल पर कार्रवाई नहीं होने तक अनिश्चितकालीन सामूहिक अवकाश जारी रहेगा।संघ के महासचिव नंदन कुमार ने बताया कि राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल, विभागीय सचिव जय सिंह और सात सदस्यीय संघीय प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता में मांगों के समाधान के लिए कोई ठोस समय सीमा तय नहीं की गई।उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से मांगों को लेकर पत्राचार और वार्ता जारी है, लेकिन सहमति बनने के बावजूद निर्णय लागू नहीं किए जा रहे हैं।संघ ने विभाग पर मांगों को टालने का आरोप लगाते हुए कहा कि केवल नए आश्वासनों के आधार पर आंदोलन समाप्त नहीं होगा। उन्होंन...