जमुई, अक्टूबर 15 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता झाझा नगर स्थित मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर की पूजा समिति के अनुसार सदियों से चली आ रही मां का खोइंछा भरने एवं साथ ही दंडवत का कार्यक्रम आगामी 18 अक्टूबर,रविवार को होगा। जबकि,महाष्टमी का पारण 19 अक्टूबर,सोमवार को होगा। बता दें कि मंदिर समिति द्वारा जारी नवरात्र कैलेंडर के अनुसार शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 18 एवं 19 तारीख अर्थात रवि एवं सोमवार दोनों दिन रहेगी। उक्त अनुसार महानवमी 20 तारीख मंगलवार एवं विजयादशमी सह दशहरा 21 अक्टूबर बुधवार को मनाया जाएगा। उसी दिन यथा बुधवार को संध्या की महा आरती के बाद मइया अपने धाम को कूच कर जाएगी। यह भी पढ़ें- Navratri 2026: कब है महाअष्टमी और महानवमी? जानें कन्या पूजन की सही तारीख यह भी पढ़ें- Jamui News: झाझा: मेला के पहले ही उमड़ रहा है मां के श्रद्धालुओं क...