जमुई, अक्टूबर 18 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता गिद्धौर थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्त्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। रतनपुर पंचायत के उलाय नदी स्थित रतनपुर गांव में दिनदहाड़े बालू उठाव कर ले जा रहे ट्रैक्टर को पुलिस ने नदी में ही जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार गिद्धौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उलाय नदी से लगातार अवैध बालू का उठाव कर तस्करी की जा रही है। इस पर अवर निरीक्षक जय प्रकाश सिंह के नेतृत्व में टीम ने रतनपुर नदी घाट पर छापेमारी की और बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ लिया।ववहीं चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आगे भी अवैध खनन के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...