जमुई, सितम्बर 2 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि गिद्धौर के रतनपुर से ढेंकडीह को जोड़ने वाली नदी पर पुल का निर्माण अब भी एक स्वप्न ही बना है। क्षेत्र की लगभग 1500 की आबादी के लिए ये समस्या अब सजा बन गया है। अनदेखी का आलम यह है कि जो जिला मुख्यालय चंद कदमों की दूरी पर होना चाहिए, वहां तक पहुँचने के लिए ग्रामीणों को 15 किमी का अतिरिक्त चक्कर काटना पड़ रहा है। जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी हो रही है।

ग्रामीणों की नाराज़गी ग्रामीण पिन्टू झा, अनिल कुमार, अशोक झा, रोशन कुमार, लाखन झा, प्रदीप झा, श्यामसुंदर झा, सुरेश तिवारी, कन्हैया झा आदि कहते हैं कि जनप्रतिनिधि हर चुनाव में पुल निर्माण का झुनझुना थमाकर वोट बटोरते हैं, लेकिन चुनाव बीतते ही उनके वादे हवाहवाई हो जाते हैं। ग्रामीणों को अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिले , धरातल पर ईंट तक नहीं रखी गई...