जमुई, सितम्बर 22 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता भाकपा माले द्वारा सोमवार को झाझा में चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष का पुतला दहन कार्यक्त्रम किया गया। माले की झाझा प्रखंड कमिटी के लोगों का कहना था कि जमुई कचहरी चौक पर बीते आठ दिनों से चल रहे अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे धरनार्थियों से सम्मानजनक वार्ता करने अभी तक किसी भी पदाधिकारी का धरना स्थल पर नही पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है। माले की झाझा प्रखंड कमिटी के सचिव कंचन रजक ने बताया कि उनके नेतृत्व में लोगों ने कथित भ्र्ष्ट थानाध्यक्ष को बचाने एवं धरनार्थियों को अपमानित करने की कोशिश के खिलाफ सोमवार को झाझा में चंद्रमंडीह थाना क्षेत्र में कथित तौर पर बेलगाम हुए अपराधियों व उन्हें कथित खुला संरक्षण देने वाले चंद्रमंडीह थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार के खिलाफ आक्त्रोश व्यक्त करते हुए उनका पुतला दहन किया है।...