जमुई, अगस्त 23 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता झाझा थाना के कौआटोल गांव में एक महिला से मारपीट, अभद्रता व छिनतई आदि के आरोप का एक मामला थाना में दर्ज हुआ है। आवेदिका रानी कुमारी, पति उमेश यादव ने गांव के ही सुरेंद्र यादव एवं उसकी पत्नी ललिता व मां मोहिनी देवी व बेटा नितीश यादव को आरोपित करते हुए मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि जब वह खेत में धान रोप रही थी तभी उक्त आरोपियों ने वहां पहुंच कर उसके वस्त्र फाड़कर अस्मत लूटने का प्रयास किया, उसे उठाकर खेत में पटक दिया तथा उसकी सोने की कानबाली एवं ताबीज ले लिया। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ केस दर्ज साथ ही थाना जाने पर परिवार को जान मारकर फेंक देने की धमकी दी। बताया कि उक्त लोग कभी घर या खेत के नाम पर अक्सर मारपीट करते रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...