जमुई, अक्टूबर 27 -- Jamui News: जमुई । कार्यालय संवाददाता पी.एम. श्री प्लस टू भौरेलाल शर्मा अनुग्रह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, झाझा, जमुई में सखी वार्ता कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम में जिला मिशन समन्वयक मुकेश कुमार, जेंडर स्पेशलिस्ट कुमार गौरव, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार, नीति आयोग जमुई के समन्वयक श्री भरत कुमार तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्त्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत संचालित संबल एवं सामर्थ्य घटकों की प्रमुख योजनाओं, जैसे वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र), महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी अदालत एवं प्रध...