जमुई, सितम्बर 29 -- Jamui News: जमुई । कार्यालय संवाददाता जिला अंतर्गत खैरा प्रखंड के ग्राम पंचायत गोपालपुर में ग्राम पंचायत की मुखिया मौसम कुमारी की अध्यक्षता में ' नारी अदालत सह सखी वार्ता ' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्त्रम के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्त्रम में उपस्थित जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. जुलेखा हसमत, केंद्र प्रशासक पूनम कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार एवं लेखा सहायक प्रताप सिंह ने नारी अदालत की अध्यक्ष एवं न्याय सखियों के साथ मिलकर महिलाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इनके द्वारा नारी अदालत के उद्देश्यों, इसकी कार्यप्रणाली एवं न्याय प्र्त्रिरया पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। समीक्षा के दौरान नारी ...