जमुई, जुलाई 23 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बुधवार को महाराजा चंद्रचूड़ विद्या मंदिर गिद्धौर में पौधारोपण कार्यक्त्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षको ने फलदार और छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। प्रखंड शिक्षा सह कल्याण पदाधिकारी नीलेश कुमार ने कार्यक्त्रम में शामिल होकर स्वच्छता और पर्यावरण के महत्व पर चर्चा की। कार्यक्त्रम के अंत में सभी ने परिसर को स्वच्छ रखने और अधिक पौधे लगाने की शपथ ली। इस अवसर पर कार्यक्रम में प्राचार्य पुष्पा कुमारी, शिक्षक अजय मंडल, वीणा वादिनी सहित विद्यालयी छात्र छात्राएं उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Bijnor News: स्वच्छ पर्यावरण की अलख जगा रहे शिक्षक कल्याण सिंह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...