जमुई, अक्टूबर 25 -- Jamui News: जमुई, नगर प्रतिनिधि रविवार को जिला मुख्यालय स्थित महाराजगंज काली मंदिर में काली पूजन समारोह को लेकर समिति के सदस्यों की बैठक हुई । बैठक में सदस्यों ने कई प्रस्ताव रखें। प्रस्तावों में मूर्ति निर्माण, बिजली एवं सजावट, मंदिर परिसर का रंग रोगण आदि को लेकर पूजा कमेटी का गठन किया गया जिसमें सदस्य के रूप में वासुदेव प्रसाद केसरी, अमरजीत सिंह, छोटू रजक, सचिन मालाकार व मुन्ना भगत को रखा गया । कमेटी की बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि काली पूजा को लेकर सदस्यों द्वारा जन सहयोग लिया जाएगा । इसके लिए वासुदेव प्रसाद केसरी, अमरजीत सिंन्हा, चंद्रदेव सिंह ,रणजीत सिंन्हा, मुकेश कुमार भगत आदि को यह जिम्मेदारी दी गई कि वह अलग-अलग क्षेत्र से सहयोग राशि मंदिर में पूजा के लिए ग्रहण करें । यह भी पढ़ें- Samastipur News: बैठक में ...