जमुई, जुलाई 25 -- Jamui News: झाझा । हिन्दुस्तान टीम राष्ट्रीय राजमार्ग 333ए के झाझा-सिमुलतला खंड की बदहाली दूर करने को ले उच्चस्तरीय विभागीय निर्देश के बाद भी उक्त सड़क की स्थिति संतोषप्रद हाल में नहीं लौट पाई है। चिंता की बात यह कि,सावन का महीना महज चार दिन बाद ही शुरू होने जा रहा है और उस दौरान बड़ी संख्या में कांवरियों के वाहन झाझा-सिमुलतला के रास्ते भी बाबाधाम को आवाजाही करते हैं। हालांकि,इस पहलू की ओर एनएच के मुख्य अभियंता का ध्यान दिलाने पर उन्होंने उक्त सड़क उसके पूर्व ही दुरुस्त होने का भरोसा देते हुए कहा कि वे खुद भी इसकी समीक्षा करेंगे, चूंकि फिलहाल वे भी इसी क्षेत्र की ओर के दौरे पर हैं। ध्यान रहे कि उक्त सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ता द्वारा राज्य सरकार एवं पथ निर्माण विभाग के वरी...