जमुई, अगस्त 9 -- Jamui News: जमुई। हिंदुस्तान संवाददाता शनिवार को जिला मत्स्य कार्यालय जमुई में मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं मंत्री सह कोषाध्यक्ष के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी सर्वोत्तम कुमार ने किया । बैठक में बरहट प्रखंड, लक्ष्मीपुर प्रखंड, गिद्धौर प्रखंड, झाझा प्रखंड एवं सोनो प्रखंड के अध्यक्ष एवं मंत्री उपस्थित हुए। बैठक में मत्स्य जीवी सहयोग समिति गिद्धौर के मंत्री सह कोषाध्यक्ष जय नारायण राव के द्वारा सरकारी तालाबों का स्थानांतरण अतिक्रमण संबंधित समस्या बताया गया। मत्स्यजीवी सहयोग समिति लक्ष्मीपुर के अध्यक्ष विवेकानंद सिंह के द्वारा समिति के बंदोबस्त जल करो के लिए के सीसी सरकारी तालाबों जलकरों की जीणोंधार की योजना संबंधित प्रखंडों के जलाशयों की बंदोबस्ती ...