जमुई, नवम्बर 18 -- Jamui News: जमुई । निज प्रतिनिधि शहर स्थित श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम में बुधवार को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नन्दलाल कुमार दास ने की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी कार्यक्त्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में आगामी 26 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। इस दौरान जमुई जिले से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। वहीं प्रकाश राज अंबेडकर को पुन: संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता...