जमुई, अगस्त 19 -- Jamui News: झाझा। निज संवाददाता सालों से चली आ रही परंपरानुसार इस साल भी झुंझनू वाली मां राणी सती दादी के सुविख्यात 'भादी मावस' का दो दिवसीय द्वादश वार्षिक महोत्सव आगामी 10 एवं 11 सितंबर को होगा। आयोजकों से मिली जानकारीनुसार महोत्सव के दौरान इस बार भी दादी भक्तों को विविध प्रकार की धार्मिक गतिविधियों समेत कई प्रकार के मनभावन व मनोहारी कार्यक्रमों का आनंद भी मिलेगा। ऐसे में भव्यता के सांचे में ढले नजर आने वाले उक्त वार्षिक महोत्सव को ले दादी भक्त अभी से तैयारियों में जुट गए दिख रहे हैं। यह भी पढ़ें- भव्य होगा दादी राणीसती का भादी मावस महोत्सवतय की गई व्यवस्थाएं तैयारियों के पैमाने को देखते हुए यह अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है कि उक्त सालाना धार्मिक उत्सव बीते सालों की अपेक्षा कहीं और अधिक भव्य व व्यापक होगा। साथ ही दादी ...