जमुई, अगस्त 11 -- Jamui News: झाझा, निज संवाददाता पवित्र-पावन सावन की दूसरी सोमवारी को भी शहर से लेकर ग्रामीण हलकों तक के तमाम शिवालय बोलबंम और हर हर महादेव के जयकारों से गूंजते दिखे। देवाधिदेव भोले भंडारी के दर्शन,पूजन को भोले भक्तों का तांता अहले सुबह से ही लग गया था। शिव बाजार स्थित पौराणिक शिव मंदिर,नदी किनारे के गणेशी मंदिर,पुरानी बाजार के जोड़ा मंदिर से लेकर ओघड़दानी के हालिया सालों में बने मंदिरों तक भोले भक्तों की भारी भीड़ से बमबम करते दिखे। इनमें बस स्टैंड के करीब बने शिवालय के अलावा थाना के सामने देव वाटिका के परिसर में बोहरा परिवार के सौजन्य से निर्मित मंदिर शामिल थे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हर-हर महादेव से गूंजी पंवरा पहाड़ी, लगी रही भक्तों की कतार इसके अलावा पीपराडीह,स्टेशन चौक,न्यू कॉलोनी,चरघरा,सोहजाना आदि तमाम शहरी क्षेत्र क...