जमुई, नवम्बर 22 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में मौसम के अचानक करवट लेने और बेमौसम बारिश होने से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश के कारण खेतों में कटाई के बाद रखी गई धान की फसल भीग गई है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान की आशंका सताने लगी है। वहीं, आलू और सरसों की फसल पर भी मौसम का प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी, धान की फसल को नुकसान की आशंकाबारिश से भीगी धान की फसल बड़ी बाग गांव के किसान भुनेश्वर यादव, मथुरा यादव, परमेश्वर यादव और भगलू यादव ने बताया कि धान की फसल पकने के बाद उसकी कटाई कर खेतों में रखी गई थी। इसी बीच अचानक हुई बारिश ने तैयार फसल को भिगो दिया। किसानों के अनुसार, खेती में काफी मेहनत और पूंजी लगाने के बावजूद अब मौसम की ...