जमुई, अगस्त 3 -- Jamui News: ​चकाई । निज प्रतिनिधि विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और यातायात नियमों का पालन कराने के उद्देश्य से चकाई थाना पुलिस ने थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में चकाई मुख्य चौक पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।​ अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य रूप से दोपहिया वाहन चालकों पर शिकंजा कसा। यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले, विशेषकर बिना हेलमेट और ट्रिपल लोडिंग कर बाइक चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। नियम तोड़ने वाले चालकों से मौके पर ही 10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। ​जांच के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाइक की डिक्की, कागजात और चालकों के लाइसेंस की भी बारीकी से पड़ताल की। थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि वर्तमान में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला चल रहा है। ...