जमुई, अक्टूबर 26 -- Jamui News: जमुई । कार्यालय संवाददाता जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बिजली के खंभों से तार और बिजली उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के तार समेत बिजली के कई कीमती उपकरण बरामद किए गए हैं। एसपी विश्वजीत दयाल ने अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार की शाम प्रेस वार्ता आयोजित कर पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते 24 सितंबर की रात सिकंदरा थाना क्षेत्र के पोहे रोड में करीब डेढ़ किलोमीटर तक बिजली विभाग के पोल से तार एवं बिजली के सामान की चोरी की गई थी। इस मामले में सिकंदरा थाना कांड संख्या 263/26 दर्ज किया गया था। एसपी ने बताया कि कांड के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने जिला आ...