जमुई, जुलाई 6 -- Jamui News: खैरा। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के देवपुर में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की, हाथापाई और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मूरो शाह उर्फ मुरारी शाह को गिरफ्तार कर लिया है। खैरा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को डायल 112 की पुलिस टीम अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करने देवपुर पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए धक्का-मुक्की, हाथापाई और गाली-गलौज की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लिया। एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर खैरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोप...