जमुई, अक्टूबर 13 -- Jamui News: ​चकाई । निज प्रतिनिधि बीचकोडबा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुलमपुर पंचायत स्थित धनवे ग्रामीण सड़क में बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई,जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बदगुंडा गांव निवासी शामेल मरांडी के रूप में हुई है, वहीं घायल युवक की पहचान जोहन मरांडी के रूप में की गई है। घटना सोमवार देर शाम की बताई जाती है। जानकारी के अनुसार बदगुंडा गांव निवासी दो युवक सोमवार को देर शाम रंगमटिया में फुटबॉल मैच देखकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। धनवे गांव के समीप पहुंचते ही उनका बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रहे करीब बीस फीट गड्ढे खेत में जा गिरा। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।घटना की सूचना स्थानीय मुखिया दिनेश यादव को दी। सूचना मिलते ही मुखिया दिनेश यादव ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच...