जमुई, अक्टूबर 14 -- Jamui News: खैरा। निज संवाददाता खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर स्थित सिंगारीटांड़ गांव के समीप पासी टोला के निकट एक बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर हो गयी। बाइक चलाने वाला चालक दुर्घटना होते ही फरार हो गया जबकि बाइक पर पीछे बैठे जमुई थाना क्षेत्र के गरसंडा गांव के गोपाल पांडे के पुत्र अंकित पांडे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। टोटो में सवार खैरा थाना क्षेत्र के प्रधानचक गांव के सुदाम कुमार एवं उनकी पत्नी प्रमिला देवी घायल हो गई। दुर्घटना के बाद टोटो चालक फरार हो गया। घटना की सूचना खैरा थाना पुलिस की 112 पुलिस टीम को दी गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच कर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। घायल एक युवक अंकित पांडे को बेहतर इलाज के लिए जमु...