Jamui News: बदलते मौसम ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, वायरल व बुखार के मरीज बढ़े
जमुई, सितम्बर 7 -- Jamui News: झाझा । निज प्रतिनिधि लगातार बदल रहे मौसम का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। कभी तेज धूप तो कभी अचानक बारिश और उमस भरे मौसम के कारण वायरल संक्त्रमण, मौसमी बुखार, टाइफाइड सहित अन्य मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पिछले करीब एक सप्ताह से सरकारी अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है।झाझा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों में करीब 40 प्रतिशत मरीज वायरल संक्त्रमण, तेज बुखार, टाइफाइड और मौसमी बीमारियों से संबंधित लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चों, किशोरों और बुजुर्गों की संख्या अधिक बताई जा रही है। मरीजों में बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, कमजोरी, सर्दी-खांसी, गले में खराश तथा पेट से जुड़ी शिकायतें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.