जमुई, जुलाई 27 -- Jamui News: जमुई /सोनो। निज संवाददाता बटिया जंगल से एक अधेड़ व्यक्ति का शव बटिया पुलिस ने बरामद किया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लाश से उठते दुगंर्ध से अनुमान लगाया जा रहा है कि अधेड़ की मौत दो से तीन दिन पूर्व हुई है। साथ ही लाश के पास से मिले (सल्फास) कीटनाशक दवा मिलने से इस बात का अनुमान लगया जा रहा है कि उसके द्वारा कीटनाशक खाकर आत्महत्या की गई हो। वैसे पुलिस सभी संभावनाओं पर नजर बनाये हुए है। पुलिस ने जमुई से एफएसएल टीम को भी बुलाया जिन्होंने शव और आसपास की जगहों की जांच कर सैंपल इकट्ठा किया है।

पुलिस कार्रवाई रविवार सुबह बटिया पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के झुमराज बाबा मंदिर से थोड़ी दूर कपटवा नदी किनारे एक लवारिस लाश पड़ा है। सूचना मिलते ही एसएचओ सुजाता कुमारी पुलिस बल के साथ सूचित स्थल पर पहुंचकर आवश्य...