जमुई, अक्टूबर 26 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता शहर के अल फलाह पब्लिक स्कूल में सोमवार को बाल अधिकार संरक्षण एवं यौन शोषण से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में डीएएसजे 4 जज पीके श्रीवास्तव ने स्कूली बच्चों को बाल अधिकारों और उनकी सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाया। उन्होंने बताया कि बच्चों को अपने शरीर की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। यदि कोई व्यक्ति उन्हें गलत तरीके से छूने का प्रयास करता है या किसी प्रकार की असहज स्थिति पैदा करता है तो उन्हें बिना डर और संकोच के इसका विरोध करना चाहिए। यह भी पढ़ें- Jamui News: जमुई में नौनिहालों की सुरक्षा के लिए सुरक्षित बचपन अभियान का शुभारंभ साथ ही ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुर...