जमुई, अगस्त 27 -- Jamui News: जमुई/अलीगंज । निज संवाददाता जिले के अलीगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में बंध्याकरण ऑपरेशन के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ने और सदर अस्पताल ले जाने के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान अलीगंज प्रखंड के कैथा गांव निवासी सुरेंद्र मांझी की पत्नी किरण देवी 45 साल के रूप में बताई गई है। परिजनों ने अस्पताल की व्यवस्था और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिवार का दावा परिजनों के अनुसार, गांव की आशा कार्यकर्ता बसंती देवी को सरकारी अस्पताल में बंध्याकरण ऑपरेशन कराने के लिए अलीगंज पीएचसी लेकर गई थी। आशा कार्यकर्ता द्वारा ऑपरेशन के बाद सरकारी योजना के तहत राशि मिलने की बात भी बताई गई थी। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार को करीब शाम चार बजे महिला का ऑपरेशन कराया गया।

अस्पताल की लापरवाही ऑपरेशन क...